गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत

गोपालपुर तीनटंगा गंगा घाट पर शनिवार को स्नान करने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान तूफान कुमार, पिता कैलाश सहनी, उम्र 15 वर्ष और नितीश कुमार, पिता उपेंद्र सहनी, उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है। दोनों युवक पूर्णिया जिला के बरहराकोठी थाना क्षेत्र के जयनगर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने उन्हें खोजने की कोशिश की और पुलिस की मदद से थोड़ी देर बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए.इस हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×