समर्थ कश्यप: पुलिस अधीक्षक नवगछिया को 29 सितम्बर को सूचना मिली थी कि जीरो माइल के पास ब्राउन शुगर की डिलीवरी होने वाली है। सूचना की पुष्टि के बाद विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बिक्रमशीला पहुँच पथ पर बंजारा होटल के सामने खड़े दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली. तलाशी के दौरान अभियुक्त आलम शेख पिता इसराईल, निवासी मजमपुर, थाना कलिया चौक, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) के बैग से 3 माजा टेट्रा पैक में छिपाकर रखी गई कुल 318.81 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 40 से 50 लाख रुपये आंकी गई है। उसके साथ मौजूद तस्कर प्रिंस कुमार पिता नित्यानंद साह, निवासी साहू टोला, भवानीपुर थाना रंगरा, जिला भागलपुर को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर आलम शेख ने पूछताछ में बताया कि वे मालदा से स्मैक की खेप लेकर नवगछिया पहुंचे थे। मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 315/25 दर्ज कर अन्य तस्करों की संलिप्तता की जांच की जा रही है.
नवगछिया में 318.81 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 2 तस्कर गिरफ्तार


