सीओ पर गंभीर आरोप, कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज… फिर भी नहीं मिली ममता सिंह को इंसाफ

समर्थ कश्यप= नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर अंचल के सीओ के खिलाफ नवगछिया कोर्ट में दो नालिसी मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से पीड़िता कुमारी ममता सिंह बेहद परेशान और बेबस नजर आ रही हैं।
पीड़िता का आरोप है कि जमीन मामले में उन्होंने पहले ही आपत्ति दर्ज कराई थी, इसके बावजूद सीओ द्वारा मोटेशन कर दिया गया। न्याय की आस में उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और दो नालिसी मुकदमा भी दर्ज कराया, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इंसाफ की उम्मीद में कुमारी ममता सिंह ने एसडीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, जहां से उन्हें सिर्फ कार्रवाई का भरोसा मिला। इतना ही नहीं, उन्होंने राज्य के भूमि मंत्री को भी आवेदन भेजकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कहीं से भी न्याय नहीं मिल पाया है।
पीड़िता का कहना है कि वह लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन हर जगह सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। अब थक-हार कर उनकी निगाहें प्रशासन और सरकार पर टिकी हैं कि आखिर कब उन्हें इंसाफ मिलेगा।

पीड़ित महिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×