प्रभारी प्रधानाध्यापक नितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में प्रगति के राह पर है आदर्श मध्य विद्यालय तिनटंगा दियारा
सीमित संसाधन से रंगोली कला का उत्कृष्ट नमूना पेश करता आदर्श मध्य विद्यालय तिनटंगा दियारा
समर्थ कश्यप : नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत में सुशोभित आदर्श मध्य विद्यालय तिनटंगा दियारा में प्रभावी प्रधानाध्यापक नितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। प्रप्रअ नितेश कुमार ने बताया कि सीमित संसाधन में भी बच्चियों ने रंगोली बनाकर अपने हुनर का जलवा दिखाया। दूरभाष पर राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर संस्कृताचार्य डॉ० शिवनाथ रविदास उर्फ़ चहकनाथ भागलपुरी ने कहा कि बाढ़ का दुष्प्रभाव और संसाधन का अत्यंताभाव भी नहीं रोकता है आदर्श मध्य विद्यालय तिनटंगा दियारा का विकास। जयोति, मधुप्रिया, आकृति, सुनीता, सुलेखा आदि की भूमिका सराहनीय रही। मौके पर प्रप्रअ नितेश कुमार, वरीय शिक्षक जयप्रकाश सिन्हा, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार जायसवाल, आयुष आनंद, चन्दा कुमारी आदि मौजूद रहे।






