मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, मकर संक्रांति व सरस्वती पूजा को लेकर सख्त निर्देश

समर्थ कश्यप= पुलिस अधीक्षक नवगछिया की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस केन्द्र, नवगछिया में माह दिसम्बर 2025 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अंचल निरीक्षक नवगछिया एवं बिहपुर सहित सभी थानाध्यक्ष और कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिले में लंबित मामलों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही आगामी मकर संक्रांति एवं सरस्वती पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया। गंगा घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, पूजा पंडालों व घाटों का भौतिक निरीक्षण, पूजा लाइसेंस निर्गत करने, प्रतिमा विसर्जन मार्गों का पूर्व सत्यापन, फ्लैग मार्च, शांति समिति की बैठक तथा सोशल मीडिया पर सतत और प्रभावी निगरानी जैसे बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी, ताकि पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×