शराब जांच अभियान के बीच बड़ा हादसा : एनएच-31 पर खड़ी बस में ट्रक की भीषण टक्कर, पुलिसकर्मी समेत दर्जनभर घायल

समर्थ कश्यप= नवगछिया होली पर्व को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान रविवार को रंगरा चौक थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। मध्य निषेध विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम वाहन जांच में जुटी थी, तभी सड़क किनारे खड़ी यात्री बस में पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।
जांच के दौरान मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, होली को देखते हुए अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। पूर्णिया से भागलपुर जा रही एक यात्री बस को जांच के लिए रोका गया था। बस सड़क किनारे खड़ी थी और पुलिसकर्मी तथा उत्पाद विभाग के अधिकारी तलाशी में व्यस्त थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार से आए अज्ञात ट्रक ने पीछे से बस में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस झटके से आगे बढ़ गई और अंदर बैठे यात्री गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हादसे की चपेट में आ गए।
पुलिसकर्मी और यात्री घायल
घायलों में बिहार होमगार्ड की जवान संध्या कुमारी, गुंजन कुमारी तथा मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आई हैं। घायलों में नीरज कुमार (पिता–मंटू राम), खुशबू देवी (पति–फुन्नी राम), आयुष कुमार (पिता–फुन्नी राम), गोलू कुमार (पिता–सुन्नी), बिछिया देवी (पति–महेश मंडल) और विनोद मंडल (पिता–स्व. माली मंडल) शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।
अस्पताल में इलाज जारी
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
इस संबंध में प्रेरणा कुमार, पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने बताया कि होली को लेकर एक्साइज विभाग द्वारा बस की जांच की जा रही थी, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है, बस को सड़क किनारे सुरक्षित लगा दिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद एनएच-31 पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया

घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×