खरीक पुलिस की बड़ी कामयाबी, कुख्यात भूसखरी उर्फ अमित रजक हथियारों के साथ गिरफ्तार

समर्थ कश्यप= खरीक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध की दुनिया में सक्रिय कुख्यात अपराधी भूसखरी उर्फ अमित रजक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधी गिरोहों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार 07 फरवरी 2026 को तेलघी इलाके में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूसखरी उर्फ अमित रजक (पिता—बनारसी रजक), निवासी लत्तीपुर, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कुख्यात सकला यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उस पर पूर्व में भी कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने का संदेह है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि इलाके में अपराध नियंत्रण को लेकर आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×