सोहरा गांव में, आग सेकने के दौरान महिला झुलसी

समर्घ कश्यप= रंगरा थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में आग सेकने के दौरान एक महिला झुलस गई। जानकारी के अनुसार आलोक कुमार की 23 वर्षीय पत्नी क्रांति कुमारी घर में घूर ताप रही थी। इसी दौरान अचानक उनकी नाइटी में आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं।घटना के बाद परिजनों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई। परिजन शर्मिला देवी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×