नवगछिया बाजार में युवक को मारी गोली, रेफर

समर्थ कश्यप : नवगछिया बाजार में बुधवार रात्रि करीब 10:30 बजे सूत-बटन कारोबारी युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना उस समय हुई जब मुमताज मुहल्ला निवासी मो. शाहरुख पिता मो. जफ्फार अंसारी बाजार से घर जा रहा था। गरीब दास ठाकुरबाड़ी के आगे मुमताज मोहल्ला मोड़ के घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। उसकी छाती और पेट के बीच तीन गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। घायल को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया। सूचना पर नवगछिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×