झंडापुरा थानांतर्गत 897.15 ली० विदेशी शराब सहित ट्रक जप्त, वाहन चालक गिरफ्तार

समर्थ कश्यप: मद्यनिषेध ईकाई, बिहार पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में झंडापुर थाना टीम द्वारा कार्रवाई कर थानाक्षेत्र अंतर्गत एन०एच० 31 महंत स्थान चौक के पास एक ट्रक के डाला में लोड 96 काटूर्न में बंद 897.15 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही उक्त वाहन को जप्त करते हुए वाहन चालक उदय कुमार को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताये कि ट्रक मालिक के कहे अनुसार ये शराब लोड ट्रक को पूर्णिया से खगड़िया पहुँचाने जा रहे थे।
इस संदर्भ में झंडापुर थाना कांड सं0-137/25 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×