नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 417 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

समर्थ कश्यप= नवगछिया पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 417 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 70 से 75 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 मार्च 2026 को नवगछिया थाना पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो वाहन से नवगछिया बाजार क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खेप पहुंचाई जाने वाली है।
सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मकंदपुर चौक रेलवे ओवरब्रिज के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान नवगछिया बाजार की ओर से आ रही एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखे गए प्लास्टिक के चार पैकेट से कुल 417 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।
इसके बाद पुलिस ने वाहन में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के दियारा निवासी मनीष कुमार (पिता–जयप्रकाश यादव) और नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी आयुष कुमार शर्मा (पिता–मनोज कुमार शर्मा) के रूप में हुई है।

नवगछिया थाना अध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

जप्त स्कॉर्पियो
थाना अध्यक्ष नवगछिया रवि शंकर सिंह
खबर का वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×