नवगछिया में आज तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

समर्थ कश्यप= मकंदपुर चौक स्थित पावर सब-स्टेशन (पीएसएस) में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने को लेकर रविवार को दिन के 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान नवगछिया टाउन क्षेत्र, गोपालपुर एवं नवगछिया ग्रामीण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिजली नहीं रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पावर सब-स्टेशन में तकनीकी सुधार और रखरखाव का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक सुचारू और विश्वसनीय हो जाएगी।
विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी पहले से कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×