नवगछिया में दारोगा ने पीटीसी पर चाकू से किया हमला, दोनों निलंबित

समर्थ कश्यप= नवगछिया पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह दो पुलिसकर्मियों के बीच आपसी विवाद हिंसक हो गया। पैसे के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में दारोगा ने पीटीसी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पीटीसी घायल हो गया।
घायल पीटीसी विशाल कुमार सिंह को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी पु०अ०नि० जयराम मांझी ने हमला किया।
ब्रेथ एनालाइजर जांच में दोनों के शराब सेवन की पुष्टि हुई है। पीटीसी के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसपी नवगछिया के आदेश पर दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×