समर्थ कश्यप= नवगछिया थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के समीप एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था, लेकिन पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद 72 घंटे बीत जाने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। एक फरवरी को राहगीरों ने ओवरब्रिज के पास युवती का शव देखा, जिसके बाद तुरंत नवगछिया थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पहचान के उद्देश्य से 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया। इस दौरान पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना प्रसारित की, लेकिन कोई भी व्यक्ति युवती की पहचान के लिए सामने नहीं आया। अंततः नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
नवगछिया थाना अध्यक्ष रवि शंकर सिंह का कहना है कि युवती की पहचान और मौत के कारणों को लेकर जांच जारी है।
नवगछिया ओवरब्रिज के पास मिली अज्ञात युवती की लाश, 72 घंटे बाद भी नहीं मिली पहचान


