नवगछिया स्टेशन पर बाबा गणिनाथ सेवा समिति ने किया भोजन वितरण

समर्थ कश्यप= बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के तत्वावधान में नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्टार पशु आहार, खैरपुर कदवा की चेयरपर्सन श्रीमती पम्पी कुमारी, शिक्षक सुबोध कुमार एवं शिक्षिका हेमलता चौहान के सौजन्य से संपन्न हुआ। इस दौरान करीब 500 से अधिक जरूरतमंदों के बीच चावल व राजमा की सब्जी वितरित की गई। आयोजन में सेवा और अनुशासन का माहौल रहा। समिति ने बताया कि ऐसे सेवा कार्यों का उद्देश्य समाज में सहयोग व सद्भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में रेलवे व स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग मिला।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष पंकज कुमार भारती सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×