समर्थ कश्यप= भवानीपुर थाना अंतर्गत ग्राम नारायणपुर में नशे की हालत में हथियार लहराकर हो-हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना को सूचना मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति नशे की हालत में हथियार लेकर उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से उक्त युवक को काबू में कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित कुमार, पिता मुरारी यादव, निवासी बिनटोली, थाना साहेबपुर कमाल, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक देशी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
नशे की हालत में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार


