समर्थ कश्यप- 30 अप्रैल 2024 को वादी दिलखुश राय द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था कि कारण कुमार के घर के सामने स्थित सड़क से गुजरने के दौरान कारण कुमार एवं उसके परिवार के 6–7 अन्य सदस्यों ने लाठी-डंडे से लैस होकर उनके साथ मारपीट की तथा उनकी मोटरसाइकिल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड दर्ज किया गया। अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी कर्म में कांड में संलिप्त अभियुक्त कारण कुमार राय (पिता–राय), निवासी रामनगर सोनवर्षा, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


